उत्तर प्रदेश / उत्तराखण्ड

आगरा में बुलडोजर चलाकर तोड़ दी सालों पुरानी मजार LETEST NEWS/ HINDI NEWS

आगरा में गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस छावनी में तब्दील हुई अपार्टमेंट

आगरा में असामाजिक लोगों ने शनिवार रात मजार पर बुलडोजर चलाकर उसके स्थान से हटा दिया। मजार हटाए जाने की सूचना पर मुस्लिम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया। मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी बना दिया है। अपार्टमेंट के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

थाना लोहामंडी से कुछ दूरी पर पारस पल्स अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के गेट के अंदर काफी पुरानी मजार थी। आसपास के मुस्लिम लोग गुरुवार को यहां इबादत के लिए आते थे।

 

बिजली गुल हुई और मजार गायब
शनिवार रात अचानक अपार्टमेंट की बिजली चली गई। इसके कुछ ही देर बाद वहां मौजूद मजार को अज्ञात लोगों ने बुलडोजर से तोड़कर गायब कर दिया। यह बात कुछ ही देर में आसपास के लोगों तक पहुंच गई।

पथराव का हुआ प्रयास
मजार की देखरेख करने वाले परिवार का पीछे ही घर है। परिवार के साजिद ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद भतीजी छत पर गई थी। उसने मजार पर बुलडोजर चलते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तमाम लोग इकट्ठा हो गए और अपार्टमेंट पहुंचे। बुलडोजर चलाने वाले भाग गए थे।

 

पुलिस नहीं दे रही जवाब
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट को बंद कर रखा है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी अंदर हैं और मीडिया से कोई बात नहीं कर रहे हैं। मजार की देखरेख करने वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

तीन पीढ़ी से हो रही इबादत
आसपास के लोगों ने बताया कि दरगाह पर साजिद के परिवार की तीन पीढ़ी बैठ रही है। हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग यहां इबादत के लिए आते थे। अपार्टमेंट बनने से कम से कम 100 साल पहले से यहां मजार बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *