FACTUM: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप के लोगों ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह का पुतला फूंका
बिलारी। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का पुतला फूंका गया। जिसमें राशन डीलरों ने उनके बारे में भ्रष्टाचार में लिप्त और अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे के समय ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी संजय सिंह का पुतला जलाया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से बर्खास्त करने की मांग की और नहीं करने पर कड़ा विरोध करने की बात कही है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष अब्दुल हसन, मंडल उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, मंडल मंत्री अरविंद कुमार, मंडल उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, बलवीर सिंह, रईस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, महेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन, ओमवीर सिंह, डॉक्टर मुकीम अहमद, राजेंद्र सिंह, विक्की सक्सेना, राजीव सक्सेना, अरविंद कुमार, एहसान हुसैन, सलीम आदि राशन डीलर उपस्थित रहे।