मुरादाबाद मंडल

FACTUM: मकर सक्रांति मनाने व्रद्ध गौ संरक्षण केंद्र पहुंचे ज़िलाधिकारी वा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

गौशाला के संचालन का लिया जायज़ा किया निरीक्षण


बिलारी। मकर संक्रांति उत्सव वृहद गौ संरक्षण केंद्र हाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया बिलारी पवित्र माघ मास शनिवार को मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाअधिकारी,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज सिंह मीणा,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कंसल,उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सलौनी अग्रवाल,निरीक्षक अपराध राजेश कुमार यादव,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम नरेश यादव,खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमोहन पांडे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गो पीठाधीश्वर श्याम आचार्य महाराज ने किया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने क्षेत्र के बड़ी संख्या में एकत्रित ग्राम वासियों एवं समाजसेवी संभ्रांत लोगों के बीच गौशाला संचालन गौ सेवा गौ संवर्धन एवं रखरखाव के विषय में विस्तार से बताया।

पूरे जनपद में तहसील एवं विकासखंड स्तर पर बड़ी गौशाला है तथा न्याय पंचायत स्तर पर अस्थाई गौशाला खोलकर पूरे जनपद के किसानों की छुट्टा गोवंश की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। किंतु जो निराश्रित गोवंश हैं एवं नंदी सांड उन्हीं के लिए गौशाला में व्यवस्था है। ज़िलाधिकारी द्वारा हरा चारा मटर छिलका,उड़द,भूसा,पानी के टैंक एवं साफ-सफाई गौवंश के रहन-सहन का भ्रमण करके निरीक्षण किया गया। गौशाला के प्रथम दानदाता भोलाराम पेपर मिल देवरी के प्रतिनिधि कपिल कुमार एवं वरुण चौधरी इत्यादि को जिलाधिकारी ने पीत वस्त्र उड़ाबकर ग्राम प्रधान बृजेश कुमार यादव, बीडीसी सदस्य कुंवर पाल,सागर डॉ अशोक कुमार सिंह,बलराम शर्मा,जगत राज शर्मा,आशीष जादौन,पंकज चौहान,दुष्यंत सिंह चौहान,विजेंद्र सिंह चौहान,मेघराज सैनी,डोरी लाल सैनी, राम अग्रवाल,चौधरी इंद्रपाल सिंह,मुन्ना बाबू सतीश चंद्र,नेचुरा मटर प्लांट डॉ वीरपाल सिंह यादव,एडीओ पंचायत, शिवकुमार भटनागर,जगतपाल यादव पूर्व उप निरीक्षक मोहम्मद वसीम,भूसा सप्लायर मोहम्मद जाकिर,बड़ी संख्या में देवरी दिनोरा,खानपुर,हाजीपुर, भगवंतपुर खाता,शाहपुर,हम्जापुर, विजयपुर अमरपुर काशी के किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे एंव संचालन सेवा भारती जिला अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *