BREAKING NEWS : नदी में गिरी ITBP की बस: बस में 39 जवान सवार थे, 7 से ज्यादा जवानों की मौत / LETEST NEWS
सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे
कश्मीर के पहलगाम में ITBP के जवानों को लेकर लौट रही एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में 39 जवान सवार थे। सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई। 39 में से 37 जवान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के हैं।
जवानों को लेकर लौट रही बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट रही थी। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।