मुरादाबाद मंडल

महिला के साथ पकड़े गए मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई

मुरादाबाद में पड़ोसियों ने देखा; नग्न हालत में बनाया वीडियो

वीडियो बनाने का प्रतीकात्मक फोटो।e

मुरादाबाद में एक मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक नग्न अवस्था में नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोग पीट रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। यह वीडियो सोमवार का है। जो भगतपुर के एक गांव का है। यहां रहने वाला एक युवक पास ही एक चौराहे पर मेडिकल की शॉप चलाता है।

युवक का दूसरी बिरादरी की महिला के साथ अफेयर चल रहा था। काफी दिनों से मेडिकल स्टोर संचालक महिला के घर जाता था। इस बात पर पड़ोसियों को ऐतराज होता था। पड़ोसियों ने कई बार मेडिकल संचालक से महिला के घर नहीं जाने के लिए कहा। मगर, वह नहीं माना।

रंगे हाथ कमरे में पकड़ा
दो दिन पहले मेडिकल संचालक फिर से महिला के घर गया था। वह महिला के साथ कमरे में था। तभी पड़ोसियों ने उसे महिला के घर जाते हुए देख लिया। पड़ोस के तीन-चार युवक इकट्ठा होकर महिला के घर पहुंचे। घर का मुख्य गेट बंद था। इसके बाद युवक छत के रास्ते महिला के घर में दाखिल हुए।

उन्होंने कमरे में मेडिकल स्टोर संचालक को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी नग्न अवस्था में ही वीडियो बनाया और पिटाई शुरू कर दी। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके गायब है। मारपीट करने वाले युवकों ने मेडिकल संचालक का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *