मुरादाबाद मंडल

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपाइयों ने मनाई खुशी

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपाइयों ने मनाई खुशी

बिलारी । शुक्रवार को सपा कैंप कार्यालय एम आई हाउस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना भी की।
सपा के क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फ़हीम इरफ़ान ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ को बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वा जन्मदिन मनाया।
इस दौरान सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर वर्ग के नेता है, सभी जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं,कहा कि आज उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक परीक्षा परिषद बोर्ड के मेधावियों को लैपटॉप देकर भी सम्मानित किया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम शानू, सौरभ यादव, इसरार सभासद, बसर मलिक, कुलदीप सिंह, रविंद्र कुमार प्रधान, सद्दाम प्रधान, रेहान पाशा, अमित यादव, डॉक्टर खुर्शीद गुलाम, मोहम्मद आरिफ, रिजवान प्रधान, करार, जाबिर, पप्पू , फैसल इरफान , कलीम नूरी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *