Factum : प्रधानमंत्री के बेटे का पुतला किया दहन, झुलसे जिलाध्यक्ष
मुरादाबाद । पाकिस्तान के खिलाफ फूटा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गुस्सा सड़को पर उतर कर जुलूस की शक्ल में सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पर पहुचे और कलेक्ट्रेट पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री के बेटे बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया । भाजपा जिला व महानगर के कार्यकर्ता। पुतला फूंकने में शामिल हुए भाजपा के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, आगरा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल चुनाव प्रभारी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान,महानगर प्रभारी वाई पी सिंह, कोठीवाल डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर केके मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नथुराम कश्यप, दिनेश गिरीश भांडुला शिशवाल, कमल गुलाटी,समाजसेवी राजेश रस्तोगी,राजीव गुप्ता,अजय वर्मा, नवदीप टंडन, शम्मी भटनागर, अंजू लोचब, प्रिया अग्रवाल, सुनीता शर्मा, प्रीति कश्यप, विजय लक्ष्मी पंडित, माया सैनी व अन्य भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुतला दहन करते समय भाजपा के जिलाध्यक्ष का हाथ भी झुलस गया है।