BILARI: आज़ादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
भाजपा नेता देवेश शर्मा ने महिला मोर्चा के साथ की बैठक
बिलारी पोड़ा खेड़ा मंदिर रोड स्थित भाजपा नेता देवेश शर्मा के कार्यालय पर आज़ादी का अमृत महोत्सव की तैयारियों के लिए महिला मोर्चा के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने हेतु भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। भाजपा नेता देवेश शर्मा ने कहा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका है इसलिए हमें महिलाओं का सहयोग लेकर ही आजादी के इस अमृत महोत्सव को सफल बनाना है और उनके द्वारा हर घर तिरंगा पहुंचा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है कार्यक्रम में
आदेश चौधरी,निशा त्यागी,गीता चौधरी, गीता कोहली,कविता ठाकुर,जूली गायत्री, गीता गुप्ता,किरण,मालती सैनी, हरबंस कौर,मनु सक्सेना, सत्यवती,कश्मीरी,सुखदेयी इत्यादि महिला कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।