मुरादाबाद मंडल

बिलारी पहुंचे भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भईया राम जी मौर्य।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनपद से पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।

प्रवास पर आए भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भईया राम जी मौर्य का बिलारी के अमरपुर काशी में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

उसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भईया राम जी मौर्य द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा भारतीय किसान संघ में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओ का स्वागत भी किया गया ।

तथा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा बनाया गया एक संगठन है ।

जो राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए किसानों की समस्याओं, मुद्दे आदि को लेकर रचनात्मक, संगठनात्मक तथा आंदोलनात्मक रूप से किसानों के अधिकारों की बात करता है।

भारतीय किसान संघ एक संगठन के साथ एक परिवार की तरह ही है जहां सभी विचारों, अभ्यासों, अनुभवों को जगह दी जाती है ।

कार्यक्रम के शुरुआत में भारतीय किसान संघ के ध्वज को विधि विधान फहराया गया और भारतीय किसान संघ के संस्थापक के चित्र, भारत माता के चित्र व भगवान बलराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *