FACTUM: दहेज मिलने पर पति ने पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ कराया दहेज प्रथा का मुकदमा | LATEST NEWS
कोर्ट के आदेश पर दहेज देने वालो पर भी हुआ मुकदमा दर्ज
बिलारी। नगर में एक बेहद अजीब घटनाक्रम सामने आया है अब तक आपने सुना होगा कि महिला पक्ष ने या लड़की ने लड़का पक्ष या लड़के के विरुद्ध दहेज (Dowry System) लेने के आरोप लगाकर दहेज प्रथा (Dowry System) का मुकदमा दर्ज कराया हो पर यह घटना बिल्कुल उलट है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी व ससुरालियों पर इसलिए मुकदमा दर्ज कराया क्योंकि लड़की पक्ष ने लड़के को दहेज देने जैसा गैर कानूनी (Legal) काम या अपराध किया।
जसपुर उत्तराखंड (Uttarakhand) के रहने वाले 26 वर्षीय अर्जुन तोमर का विवाह बिलारी कस्बे (Bilari) की रहने वाली वर्षा (Versha)से लगभग 3 वर्ष पहले हुआ था।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि लड़की पक्ष ने अर्जुन तोमर (Arjun Tomar) को विवाह के दौरान अच्छा खासा दान दहेज दिया था। जिसके चलते अब अर्जुन ने दहेज देने वाले ससुरालियों व अपनी पत्नी पर दहेज देने के चलते दहेज प्रथा का मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।
दरअसल मामला यह है की इस मुकदमे से पूर्व लड़की पक्ष ने अर्जुन तोमर पर दहेज प्रथा का मुकदमा लिखवाया था जिसके चलते अर्जुन ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।अर्जुन अपनी शिकायत में लिखते हैं कि उनकी शादी 2019 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। उस शादी में परिवार व रिश्तेदारों के भी लोग शामिल हुए थे लेकिन शादी के कुछ समय पश्चात अर्जुन व उसके परिवार वालों के विरुद्ध एक मुकदमा दहेज प्रथा व अन्य धाराओं में पंजीकृत करा दिया गया जिसमें अर्जुन की पत्नी वर्षा व पिता नवल किशोर इत्यादि ने मुकदमे के विवेचक को दिए अपने 161 सीआरपीसी के बयानों में कहा है कि हमने काफी दहेज देकर शादी की थी और वह लोग काफी दहेज की मांग कर रहे हैं। लिखा है कि अर्जुन व उसके परिवार वालों ने कभी दहेज की मांग नहीं की इसके बाद विवेचक द्वारा अर्जुन और उसके परिवार वालों के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया। जबकि दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दहेज देने वाले भी इतने ही दोषी हैं जितने कि दहेज मांगने वाले अर्जुन का कहना है कि इसी के चलते उन्होंने न्यायालय की मदद से अपने उन ससुराल पक्ष व अपनी पत्नी पर भी दहेज देने के आरोप में दहेज प्रथा का मुकदमा लिखवाया है। मुकदमा कोतवाली बिलारी में पांच लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है