मुरादाबाद मंडल

सम्भल में लगा No Plastic-Save Earth का नारा

पांच दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शपथ दिलाकर निकाली रैली

Raily Ko Sambodhit Karte, SDM Sadar Sambhal

 

Plastic Ke Nuksan Ko Batane Ke liye Raily Nikate, Adhikari or Samajsevi

सम्भल: शासन के आदेश अनुसार पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा पांच दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके संबंध में प्रथम दिन लोगों को शपथ दिलाकर जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली शहर में निकाली गई, जिसमें लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक यूज़ न करने की अपील की गई।

सम्भल में बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध हेतु महाशपथ अभियान के आयोजन के साथ-साथ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी रामपाल, एनसीसी कैडेट, समाजसेवियों ने रैली में भाग लेकर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रथम दिन नगर पालिका परिषद के परिसर मैं से प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। उसके बाद सभी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज़ न करने की शपथ दिलाकर शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने नागों के माध्यम से शहर वासियों को जागरूक किया। रैली के समापन के बाद उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने रैली में शामिल सभी लोगों को संबोधित करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में पांच दिवसीय कार्यक्रम रहेगा जिसमें लोगों को तरह-तरह के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *