मुरादाबाद मंडल

MORADABAD: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मुरादाबाद। LETEST NEWS

ज़िले को मिल सकता है विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज

 

निष्पक्ष पोस्ट: नोमान जमाल
मुरादाबाद दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के आला अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को भाजपा नेताओं के साथ बैठक की इस बैठक में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था पर विशेष चर्चा रही वही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर डाली भाजपा नेताओं के चेहरे की चमक बताती है कि उनके द्वारा की गई दोनों मांगे मान ली जाएगी और मुख्यमंत्री तोहफे के तौर पर उन्हें विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज अवश्य देंगे

अधिकारियों को दी नसीहत रहें सचेत पात्रो को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रितेश गुप्ता आदि ने विश्व विद्यालय और मेडिकल कालेज नहीं होने की जानकारी देते हुए इनकी स्थापना कराने की जरूरत बताई है। पता चला है कि जयपाल सिंह व्यस्त ने इस बाबत एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा है। मुख्यमंत्री ने भाजपाइयों से जनता की सेवा करने की बाबत सवाल किया और फिर कहा कि जनसेवा बहुत जरूरी है। केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी नीतियों का लाभ पात्रों को दिलाया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लोगों की सहायता करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर कार्य किया जाना है। प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अलावा प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, गुलाबो देवी, सांसद जफर इस्लाम, केके मिश्रा, गिरीश भंडूला, पूर्व विेधायक राजेश चुन्नू, धर्मेंद्र नाथ, गोपाल अंजान, डा. विशेष गुप्ता, सपा विधायक फ़हीम इरफान आदि शामिल रहे।

 

इन विशेष योजनाओं का करना है लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ग्यारह योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत साढ़े 4 करोड़ की लागत के अट्ठारह स्मार्ट शौचालय, 2.2 करोड़ की लागत के पन्द्रह वाटर एटीएम, 1.सत्तावन करोड़ की लागत के बीस ई-क्योस्क, उनतालीस लाख का सेल्फी पाइंट और लगभग 6 करोड़ की लागत का ई चार्जिग स्टेशन शामिल है। इसी तरह नगर निगम की 2.सोलह करोड़ की अटल पथ योजना, चौबीस लाख का वर्टिकल गार्डन, पच्चीस लाख का ग्रीन हेरीटेज, 26 लाख के सात ई बस स्टाप, और 1.पेशठ करोड़ के पांच नलकूप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *