BILARI: भारतीय किसान संघ ने प्रारम्भ किया ज़िला स्तरीय अभ्यास
बिलारी के अमरपुर काशी में भारतीय किसान संघ के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ भारत माता, भगवान बलराम व भारतीय किसान संघ के संस्थापक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर हुआ, जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष, प्रांत उपाध्यक्ष, विभाग के संगठन मंत्री, जिले के पधाधिकारी, विकास खंडों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज प्रथम दिवस में जिला अभ्यास वर्ग में आज 4 सत्रों का आयोजन किया गया । जिसमे प्रत्येक सत्र में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया गया व अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रांत मंत्री चौधरी जितेंद्र सिंह, मुरादाबाद मंडल संगठन मंत्री रमेश जी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद तेजभान सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला गन्ना प्रमुख ऋषिपाल सिंह, विकास खंड बिलारी अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, डीलारी विकासखंड अध्यक्ष ओमवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मेघनाथ शर्मा, पातीराम जी आदि पधाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।