मुरादाबाद मंडल

SAMBHAL: मंडल भर में सम्भल के ताजियों की मांग

मुहर्रम नज़दीक है इसे लेकर शासन प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है।

जगह जगह पीस मीटिंग करके प्रशासन 6 व 9 अगस्त को होने वाले अलम व

मुहर्रम शांति पूर्ण ढंग से मनाने का आहवान कर रहा है। इसी को लेकर हमारी टीम सम्भल पहुँची

ओर वहां मुहर्रम बना रहे कारीगरों से बात की। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद मुहर्रम निकलेंगे इस बार बिक्री अच्छी रहेगी।

हमारे बनाये ताज़िये मंडल सहित दिल्ली तक जाते है।

मुहर्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कारीगर मुहर्रम तैयार करने में लगे हुए है।

कोरोना काल मे दो वर्ष से मुहर्रम नही निकले गये। कोरोना का प्रकोप कम होने से इन वर्ष मुहर्रम निकले जाएंगे।

इसे लेकर कारीगर दिन रात मुहर्रम बनाने में लगे हुए है। कारीगरों ने बताया कि हापुड़, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद व

सम्भल से सामान लेकर सम्भल में 50 कारीगरों द्वारा ताज़िये तैयार किये जाते है जो मंडल सहित दिल्ली तक

इसकी मांग रहती है। अपना पुश्तैनी काम बताते हुए इस वर्ष मुहर्रम धूमधाम से होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ईद उल अज़हा के बाद मुहर्रम बनाने का काम शुरू हो जाता है।

एक ताज़िया बनाने में 15 से 20 दिन का वक़्त लग जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *